भवानीपुर में भाजपा का झंडा जलाने पर गरमायी राजनीति

शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल पर साधा निशाना
 शुभेंदु अधिकारी
शुभेंदु अधिकारी
Published on

कोलकाता : भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का पार्टी झंडा जलाए जाने की घटना के बाद सियासत तेज हो गई है। इस मामले को लेकर गुरुवार को बंगाल के विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने इलाके का दौरा किया और तृणमूल कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस हारने से डरी हुई है, इसलिए भाजपा को रोकने के लिए इस तरह की हरकतें की जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दो दिन पहले तृणमूल से जुड़े असामाजिक तत्वों ने रात के अंधेरे में भाजपा कार्यालय का झंडा खोलकर जला दिया और एक सीसीटीवी कैमरा भी चोरी कर लिया। हालांकि अब नए सीसीटीवी लगाए जा चुके हैं और पार्टी का झंडा फिर से लगाया गया है। उन्होंने स्थानीय पार्षदों पर पुलिस के सहारे लोगों को डराने का आरोप लगाया। शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री ने जिस “महाजंगलराज” की बात कही है, उसे खत्म करने का काम भाजपा करेगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं से भाजपा डरने वाली नहीं है और आने वाले चुनावों में ममता बनर्जी को भवानीपुर से हराने के लिए पार्टी पूरी तरह तैयार है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in