दुर्गापुर में नेहरू की प्रतिमा उखाड़े जाने पर सियासी बवाल

कांग्रेस ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
Kolkata
नेहरू की प्रतिमा उखाड़े जाने पर सियासी बवाल
Published on

कोलकाता : बंगाल के दुर्गापुर में देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा उखाड़े जाने का मामला सामने आने के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। घटना को लेकर कांग्रेस ने कड़ी नाराजगी जताते हुए प्रतिमा को दोबारा स्थापित करने और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

कांग्रेस ने प्रशासन को दी समयसीमा

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस ने प्रतिमा को निर्धारित स्थान पर पुनर्स्थापित करने के लिए प्रशासन को 24 घंटे का समय दिया है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि तय समयसीमा के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने घटना को देश के इतिहास और नेहरू की विरासत से जोड़ते हुए इसकी निंदा की।

दोषियों पर कार्रवाई की मांग

कांग्रेस का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर स्थापित नेहरू की प्रतिमा को इस तरह हटाया जाना गंभीर मामला है। पार्टी ने प्रशासन से घटना की जांच कर जिम्मेदार लोगों का पता लगाने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

प्रतिमा हटाए जाने की घटना के बाद इलाके में राजनीतिक तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि यदि उसकी मांगों पर 24 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन का रास्ता अपनाएंगे।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in