कसबा में पुलिसकर्मी से मारपीट, एक व्यक्ति गिरफ्तार

फल खरीदने को लेकर हुआ था विवाद
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता: कसबा इलाके में बुधवार शाम को एक पुलिसकर्मी से कथित तौर पर मारपीट और गाली-गलौज की घटना सामने आई है। घटना पिकनिक गार्डन रोड के थानांतर्गत हुई। मामले की शिकायत एसआई राकी विश्वास ने दर्ज करवाई है।

शिकायत के अनुसार, पुलिसकर्मी इलाके में फल खरीदने गया था। आरोप है कि इसी दौरान दुकान पर मौजूद रंजीत कुमार साव ने पुलिसकर्मी को आपत्तिजनक टिप्पणी की। जब पुलिसकर्मी ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उस पर शारीरिक हमला कर दिया।

घटना के दौरान बीच-बचाव करने आए अन्य पुलिसकर्मियों के साथ भी आरोपी ने मारपीट की। शिकायत में आरोप है कि आरोपी ने सरकारी कार्य करने से रोकने का प्रयास किया और पुलिसकर्मी सहित अन्य लोगों के साथ धक्का-मुक्की की।

इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटना के कारण इलाके में हल्की अफरा-तफरी देखने को मिली। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोग इस घटना से चिंतित हैं और मांग कर रहे हैं कि पुलिस कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। पुलिस ने क्षेत्रवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा कि मामले में जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने शहर में पुलिसकर्मियों के साथ हिंसा की बढ़ती घटनाओं पर ध्यान आकर्षित किया है। प्रशासन ने बताया कि कानून के अनुसार सभी प्रकार की अवैध हरकतों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in