नेताजीनगर में कार से 37.97 लाख रुपये जब्त

नाका चेकिंग के दौरान पुलिस और एसएसटी की टीम ने किया जब्त
नेताजीनगर में जब्त रुपये
नेताजीनगर में जब्त रुपयेनेताजीनगर में जब्त रुपये
Published on

कोलकाता : चुनावी माहौल के बीच महानगर में लाखों रुपये नकद बरामद किये गये हैं। नेताजी नगर थानांतर्गत एनएससी बोस रोड इलाके में में नाका चेकिंग के दौरान एक कार से करीब 37.97 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। इस कार्रवाई को पुलिस और एसएसटी की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात अलीपुर की ओर से आ रही एक कार को संदेह के आधार पर रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन से 37.97 लाख रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस के अनुसार अलीपुर का रहनेवाला आशुतोष अग्रवाल कार में रुपये लेकर जा रहा था। उससे पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक, इतनी बड़ी राशि के स्रोत और उद्देश्य के बारे में आरोपित कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। आशंका जताई जा रही है कि यह रकम अवैध रूप से कहीं भेजी जा रही थी। हालांकि, पैसे को कहां ले जाया जा रहा था, इसकी जांच जारी है। घटना के बाद नियमों के तहत नकदी को आयकर विभाग के हवाले कर दिया गया है। विभाग के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और संबंधित व्यक्ति से पूछताछ जारी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पैसे के असली मालिक को तलब किया जाएगा। यदि वह रकम के वैध स्रोत का प्रमाण दे पाता है तो राशि वापस कर दी जाएगी, अन्यथा इसे सरकारी खजाने में जमा कर लिया जाएगा।


logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in