नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई

262 ग्राम हेरोइन बरामद; एक गिरफ्तार
पुलिस अधिकारी गिरफ्तार अभियुक्त को दिखाते हुए
पुलिस अधिकारी गिरफ्तार अभियुक्त को दिखाते हुए
Published on: 

कोलकाता : नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त का नाम अक्कास अली खान (30) है। वह जीवनतला थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार रात जीबन तला थाना पुलिस की एक टीम ने घुटियारी शरीफ के गौरदा विश्वास पाड़ा इलाके में एक व्यक्ति को कथित रूप से नशीले पदार्थों की अवैध आपूर्ति एवं बिक्री के उद्देश्य से उन्हें ले जाते हुए रोका। NDPS अधिनियम के तहत निर्धारित कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए कार्यपालक दंडाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में आरोपी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान 262 ग्राम हेरोइन, 3,200 नकद, एक मोबाइल फोन और एक रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त की गई। इस मामले में जीवनतला थाने में NDPS अधिनियम, 1985 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस हिरासत की मांग के साथ न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in