Maa Flyover पर पतंग के धागे से पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल

Maa Flyover पर पतंग के धागे से पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल
Published on

मां फ्लाईओवर पर पतंग के धागे से घायल पुलिस कर्मी
चाइनिज मांझा पर रोक के बावजूद घट रही हैं घटनाएं
कोलकाता : मां फ्लाईओवर पर एक बार फिर पतंग के धागे की चपेट में आने से एक पुलिस कर्मी घायल हो गया। घायल पुलिस कर्मी का धागे के कराण गला कट गया। उसे इलाज के लिए सीएनएमसी अस्पताल में ले जाया गया। घायल पुलिस कर्मी का नाम शहनवाज अली है। वह एएसआई के तौर पर विधाननगर कमिश्नरेट में पोस्टेड है। जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर जब पुलिस कर्मी अपनी बाइक पर सॉल्टलेक से पार्क सर्कस की तरफ जा रहे थे तभी मां फ्लाईओवर पर एक पतंग का धागा उनके सिर में आकर फंस गया। धागे के कारण उनका सिर और आंख के ऊपरी हिस्से कट गये और खून बहने लगा। घयाल पुलिस कर्मी को तुरंत सीएनएमसी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उल्लेखनीय है कि पतंग के धागे के कारण होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस की तरफ से मां फ्लाईओवर पर फेंसिंग की गयी। इसके अलावा आसपास के इलाकों में चाइनीज मांझा बेचने वाले दुकानदारों पर भी कार्रवाई की गयी। हालांकि इसके बावजूद इस तरह के हादसे हो रहे हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in