ईडेन गार्डन्स में टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए सख्ती

डीडी और माउंटेड पुलिस के कर्मी कर रहे हैं निगरानी
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता : आगामी रविवार को इडेन गार्डन्स में भारत-वेस्ट इंडीज के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का मैच खेला जाएगा। भारत के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने के लिहाज से यह मुकाबला बेहद अहम है। ऐसे में क्रिकेट मैच को लेकर लोगों में उत्साह चरम पर है। इस बीच आरोप है कि मैच के टिकटों की जमकर कालाबाजारी हो रही है। पुलिस को इस संबंध में कई शिकायतें भी मिली हैं। इसलिए इडेन गार्डन्स में होने वाले मुकाबले से पहले टिकटों की कालाबाजारी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने कड़े कदम उठाए हैं। दर्शकों के भारी उत्साह को देखते हुए कुछ असामाजिक तत्व टिकटों को ऊंचे दामों पर बेचने की कोशिश कर रहे हैं। इस स्थिति से निपटने के लिए लालबाजार की ओर से विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। डिटेक्टिव डिपार्टमेंट (डीडी) के अधिकारियों को मैदान और उसके आसपास के इलाकों में सादे कपड़ों में तैनात किया गया है। उन्हें खास तौर पर उन लोगों पर नजर रखने को कहा गया है, जो अधिक कीमत पर टिकट बेचने की फिराक में हैं। संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत कार्रवाई करने और दोषियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा माउंटेड पुलिस की टीम को भी इलाके में नियमित गश्त लगाने के लिए कहा गया है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि घुड़सवार दस्ते की मौजूदगी से भीड़ को नियंत्रित करने और कालाबाजारी करने वालों में डर पैदा करने में मदद मिलेगी। मैदान के प्रवेश द्वारों और प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि खेल प्रेमियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।


संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in