‘हो सके तो एक बार आइए’, ममता से आशीष-पत्नी की गुहार

ममता बोलीं, ‘हर जरूरत में साथ हूं’
दिवंगत आशीष बनर्जी
दिवंगत आशीष बनर्जी
Published on

कोलकाता : दिवंगत आशीष बनर्जी की पत्नी ने तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी से भावुक अपील की है। उन्होंने कहा, “हो सके तो एक बार आइए। हमारा तो सब कुछ खत्म हो गया, कुछ भी बाकी नहीं रहा।”

यह अपील उन्होंने सांसद समीरुल इस्लाम के फोन से ममता बनर्जी से हुई बातचीत के दौरान की। समीरुल इस्लाम मंगलवार को पार्टी की ओर से आशीष बनर्जी के रामपुरहाट स्थित घर पहुंचे थे। उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। इसी दौरान उन्होंने अपने फोन से आशीष की पत्नी की ममता बनर्जी से बात कराई।

बातचीत में ममता बनर्जी ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि यह बेहद मर्मांतक है और परिवार को किसी भी जरूरत में वह साथ देंगी। इसके जवाब में आशीष की पत्नी भावुक हो गईं और रोते हुए ममता से एक बार घर आने का अनुरोध किया।

इस दौरान घर में आशीष के भाई की पत्नी, भतीजे और कई पड़ोसी भी मौजूद थे। परिवार और आसपास के लोगों की आंखों में आंसू थे। समीरुल ने परिवार को भरोसा दिलाया कि इस दुख की घड़ी में पार्टी उनके साथ खड़ी है। रामपुरहाट स्थित बनर्जी परिवार का घर पूरी तरह गमगीन नजर आया।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in