IPL 2024: … तो क्या कोलकाता-राजस्थान मैच की तारीख में होगा बदलाव?

IPL 2024: … तो क्या कोलकाता-राजस्थान मैच की तारीख में होगा बदलाव?
Published on: 

कोलकाता : आईपीएल 2024 की शुरुआत हो चुकी है। इस बीच कोलकाता और राजस्‍थान के बीच मैच को लेकर एक खबर सामने आई है। बता दें क‌ि 17 अप्रैल को ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के घरेलू मैच पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। अभी तक सिर्फ 13 मुकाबले ही खेले गए हैं। केकेआर को 17 अप्रैल को अपने घरेलू मैदान पर राजस्थान रॉयल्स से भिड़ना है। हालांकि, इस बीच खबर है कि इस मैच को रिशेड्यूल किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार बीसीसीआई इस मैच को कहीं और शिफ्ट कर सकती है या फिर किसी और दिन यह मैच खेला जा सकता है। इस मैच की तारीख में बदलाव किया जा सकता है।
क्यों होगा यह बदलाव?        
बता दें कि 17 अप्रैल को ही राम नवमी है। इस त्योहार को पूरे देश में बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है। ऐसे में सम्बंधित अधिकारियों को चिंता है कि वे इस मैच में सुरक्षा प्रदान करवा पाएंगे या नहीं. वहीं देश में आम चुनाव भी होने वाले हैं. ऐसे में इन सभी पहलुओं को देखते हुए बीसीसीआई इस मैच को रिशेड्यूल कर सकती है। जानकारी मिली है कि बीसीसीआई और बंगाल क्रिकेट एसोसिएसन कोलकाता पुलिस के साथ इस मामले पर संपर्क में हैं। हालांक‌ि अभी तक अंतिम फैसला नहीं लिया गया है लेकिन यह बदलाव संभव है। बीसीसीआई ने इसके लिए दोनों फ्रेंचाइजी और ब्रॉडकास्टर्स को शेड्यूल में बदलाव की संभावना के संकेत दे दिए हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News