राज्य के नये डीजीपी बने पीयूष पांडेय, सुप्रतिम बने कोलकाता के सीपी

डीजी फायर बने अनुज शर्मा, विनीत गोयल को एडीजी लॉ एंड ऑर्डर और विशाल गर्ग को एडीजी साइबर का प्रभार
डीजीपी पीयूष पांडेय
डीजीपी पीयूष पांडेय
Published on
कोलकाता के नये पुलिस कमिश्नर सुप्रतिम सरकार
कोलकाता के नये पुलिस कमिश्नर सुप्रतिम सरकार

कोलकाता : वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पीयूष पांडेय राज्य के कार्यवाहक डीजीपी के तौर पर नियुक्त किये गये। 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी पीयूष पांडेय वर्तमान में राज्य के डायरेक्टर सिक्योरिटी पद पर आसीन हैं। वह इससे पहले कोलकाता पुलिस मेंं डीसी डीडी, चंदननगर के पुलिस कमिश्नर और कई वर्षों तक एसपीजी में काम कर चुके हैं। राज्य के डीजीपी राजीव कुमार आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं। वहीं डीजी एपी अनुज शर्मा को डीजी फायर, डीजी टेलीकम्यूनिकेशन नटराजन रमेश बाबू को डीजी होमगार्ड, डीजी आईबी सिद्धनाथ गुप्ता को डीजी करेक्शनल सर्विसेज और डीजी साइबर सेल संजय सिंह को डायरेक्टर सिविल डिफेंस बनाया गया है। इसके अलावा एडीजी साउथ बंगाल सुप्रतिम सरकार को कोलकाता का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। कोलकाता पुलिस कमिश्नर मनोज वर्मा को डायरेक्टर सिक्योरिटी वेस्ट बंगाल, एडीजी एसटीएफ विनीत गोयल को एडीजी लॉ एंड ऑर्डर एवं एडीजी एसीबी का अतिरिक्त प्रभार, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर जावेद शमीम को एडीजी एसटीएफ, एडीजी होमगार्ड अजय मुकुंद रानाडे को एडीजी टेलीकम्यूनिकेशन और आईजी सीआईडी विशाल गर्ग को एडीजी साइबर सेल बनाया गया है। इसके अलावा हावड़ा के पुलिस कमिश्नर प्रवीण कुमार त्रिपाठी को बैरकपुर का पुलिस कमिश्नर, बैरकपुर के पुलिस कमिश्नर मुरलीधर को विधाननगर का पुलिस कमिश्नर, चंदननगर के पुलिस कमिश्नर अमित पी जवालगी को आईजी बर्दवान रेंज, विधाननगर के पुलिस कमिश्नर मुकेश को आईजी मुर्शिदाबाद व जंगीपुर रेंज, डीआईजी मुर्शिदाबाद सैयद वकार रजा को डीआईजी नदिया व रानाघाट रेंज, डीआईजी टेलीकम्यूनिकेशन कंकर प्रसाद बारुई को डीआईजी प्रीजन, डीआईजी बर्दवान रेंज श्याम सिंह को डीआईजी टेलीकॉम्यूनिकेशन, डीआईजी ट्रैफिक आलोक राजोरिया को डीआईजी बारासात रेंज, डीआईजी प्रेसिडेंसी रेंज आकाश मेघारिया को हावड़ा का पुलिस कमिश्नर, डीआईजी बारासात रेंज भास्कर मुखर्जी को डीआईजी प्रेसिडेंसी रेंज, सीओ सैप 4बटा. डैविड इवन लेप्चा को डीआईजी ट्रैफिक, डीसी ईएसडी गौरव लाल को सीआईडी डब्ल्यूबी और एसपी सुंदरवन डॉ. कोटेश्वर राव को चंदनननगर का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in