गिरफ्तार अभियुक्त
कोलकाता सिटी
फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाला कंप्यूटर एक्सपर्ट गिरफ्तार
अभियुक्त के पास से 6.50 लाख रुपए नकद और डिजिटल उपकरण जब्त सन्मार्ग संवाददाता कोलकाता : कोलकाता पुलिस ने शहर में अवैध रूप से चल रहे एक और फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश करते हुए साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क को ध्वस्त किया है। गुप्त सूचना के आधार पर कोलकाता पुलिस के साइबर क्राइम थाना के अधिकारियों ने अभियुक्त को नागेरबाजार इलाके से पकड़ा हैं । अभियुक्त पेशे से कंप्यूटर एक्सपर्ट हैं। अभियुक्त के पास से 6.50 लाख रुपए नकद और डिजिटल उपकरण जब्त किए गए हैं। आरोप है कि वह फर्जी कॉल सेंटर को ऑपरेट करने में मदद करता था। इसके अलावा वह जालसाजों को डाटा सप्लाई करने का काम करता था।

