जेयू-प्रेसीडेंसी में इस साल पीजी एडमिशन बंद

शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव, ‘जीरो ईयर’ लागू
File Photo
File Photo
Published on

कोलकाता : राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत बदलाव के कारण जादवपुर विश्वविद्यालय और प्रेसीडेंसी यूनिवर्सिटी में इस वर्ष स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों में दाखिला नहीं होगा। इसे ‘जीरो ईयर’ कहा जा रहा है।

अधिकारियों के अनुसार, चार वर्षीय स्नातक (UG) कार्यक्रम के चौथे वर्ष के छात्र अगले वर्ष से सीधे एक वर्षीय पीजी कोर्स में प्रवेश करेंगे। इसलिए इस वर्ष किसी भी विभाग में पीजी एडमिशन नहीं लिया जाएगा।

प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि जहां चार वर्षीय यूजी कार्यक्रम चल रहे हैं, वहां एक वर्षीय पीजी कोर्स अगले वर्ष से शुरू होंगे। हालांकि कुछ विशेष अंतःविषय (इंटरडिसिप्लिनरी) पीजी कार्यक्रम दो वर्षीय प्रणाली में जारी रहेंगे।

जादवपुर विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने भी कहा कि इस साल मास्टर कोर्स में कोई नया दाखिला नहीं होगा, क्योंकि वर्तमान यूजी बैच 2027 में पास आउट होगा। वहीं, रवींद्र भारती विश्वविद्यालय में तीन वर्षीय यूजी के बाद छात्रों के लिए दो वर्षीय पीजी कार्यक्रम जारी रहेगा और अगस्त से एडमिशन प्रक्रिया शुरू होगी।

शिक्षाविदों का मानना है कि यह बदलाव NEP 2020 के अनुरूप शैक्षणिक ढांचे को सरल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in