मानिकतला पेट्रोल पंप पर ग्राहक ने कर्मचारी का सिर फोड़ा

यूपीआई पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : अम्हर्स्ट स्ट्रीट थाना अंतर्गत मानिकतला पेट्रोल पंप पर तेल भराने को लेकर हुए विवाद में एक ग्राहक द्वारा पंप कर्मी पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि यूपीआई से भुगतान करने के बाद ग्राहक ने तेल नहीं मिलने का झूठा दावा किया और विरोध करने पर कर्मचारी के सिर पर वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

पेट्रोल पंप के मालिक समीर कुमार मल्लिक द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, घटना 4 जुलाई 2026 की रात करीब 9:37 बजे की है। प्रीतम सिंह नामक एक ग्राहक ने पंप पर आकर ईंधन लिया और रात 10:06 बजे पेटीएम के जरिए डिजिटल भुगतान किया। भुगतान सफल होने और गाड़ी में ईंधन डाले जाने के बाद ग्राहक अचानक मुकर गया और दावा करने लगा कि उसकी गाड़ी में तेल नहीं डाला गया है।

जब पंप कर्मी शुभंकर पात्रा ने ग्राहक को समझाया कि ईंधन पहले ही दिया जा चुका है, तो ग्राहक उग्र हो गया। उसने हंगामा शुरू कर दिया और शुभंकर के साथ मारपीट करने लगा। आरोप है कि हमलावर ग्राहक ने शुभंकर के पास मौजूद कैश छीनने की भी कोशिश की। इसी हाथापाई के दौरान आरोपी ने शुभंकर के सिर पर जोरदार वार किया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई और काफी खून बहने लगा। घायल कर्मचारी शुभंकर पात्रा को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पेट्रोल पंप एसोसिएशन और मालिक ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि इस तरह की हिंसा से कर्मचारियों में डर का माहौल है।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in