पटसन आयुक्त कार्यालय में हिंदी कार्यशाला संपन्न

पटसन आयुक्त कार्यालय में हिंदी कार्यशाला के दौरान ली गई तस्वीर
पटसन आयुक्त कार्यालय में हिंदी कार्यशाला के दौरान ली गई तस्वीर
Published on

कोलकाता: पटसन आयुक्त कार्यालय, कोलकाता में हाल ही में अनुवाद आधारित हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 20 अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य हिंदी अनुवाद के सैद्धांतिक ज्ञान और व्यावहारिक तकनीकों से अधिकारियों को अवगत कराना था। कार्यशाला का उद्घाटन उप पटसन आयुक्त नीरज कुलहरि ने किया। इस अवसर पर केंद्रीय अनुवाद ब्यूरो, कोलकाता से अतिथिवक्ता के रूप में पधारे अरुण कुमार श्रीवास्तव का स्वागत उप पटसन आयुक्त ने जूट से निर्मित पुष्प-गुच्छ देकर किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों को हिंदी अनुवाद की विभिन्न तकनीकों और उनके उपयोग पर मार्गदर्शन दिया। कार्यशाला के दौरान नोडल राजभाषा अधिकारी रौशन कुमार ने राजभाषा हिंदी के महत्व और सरकारी कार्यों में उसके अनुपालन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। इसके अलावा, परामर्शदाता (हिंदी) अखिलेश कुमार ने कार्यशाला का संयोजन और संचालन किया। कार्यशाला के अंत में प्रतिभागियों की योग्यता का परीक्षण करने के लिए एक जांच परीक्षा भी आयोजित की गई। अवर श्रेणी लिपिक सुमंत कुमार संगम और एमटीएस सरफराज आलम ने कार्यक्रम के संचालन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। प्रतिभागियों ने इस कार्यशाला को उपयोगी और जानकारीपूर्ण बताया। अधिकारियों ने कहा कि यह प्रशिक्षण न केवल हिंदी अनुवाद कौशल को बढ़ाएगा, बल्कि सरकारी कार्यालयों में राजभाषा के प्रभावी उपयोग में भी मदद करेगा। कार्यक्रम का आयोजन हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और कर्मचारियों में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस तरह, पटसन आयुक्त कार्यालय में आयोजित यह हिंदी कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुई और भविष्य में ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों को जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया गया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in