

कोलकाता : पटसन आयुक्त कार्यालय, कोलकाता में सोमवार को हिंदी पत्राचार विषय पर हिंदी कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्घाटन उप पटसन आयुक्त नीरज कुलहरि ने किया ।
। उन्होंने सहभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यालयों के बीच प्रभावी संचार के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार के पत्रों तथा उनके लेखन की विधि का ज्ञान होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ‘ग’ क्षेत्र में हिंदी पत्राचार के लिए निर्धारित 60 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के साथ 100 प्रतिशत हिंदी पत्राचार का प्रयास किया जाना चाहिए। उप निदेशक एवं नोडल राजभाषा अधिकारी टी. सी. लामा ने कार्यशाला की रूपरेखा और इसके महत्व पर प्रकाश डाला। अतिथि वक्ता वक्ता इंदु पांडेय ने हिंदी पत्रों के विभिन्न प्रकार और उनके लेखन की विधि पर विस्तार से जानकारी दी। द्वितीय सत्र की अध्यक्षता संयुक्त निदेशक एवं कार्यालय प्रमुख टीपू सुल्तान अजहर ने की। अतिथिवक्ता अतनु चट्टोपाध्याय ने ऑनलाइन अनुवाद तकनीक, ‘भारती बहुभाषा सारथी’ टूल और सरकारी कामकाज में एआई के उपयोग पर मार्गदर्शन दिया। समापन सत्र में हिंदी प्रश्न मंच के माध्यम से मूल्यांकन किया गया। इसमें टीम-1 प्रथम, टीम-6 द्वितीय और टीम-3 तृतीय रही। इस मौके पर शुभंकर महत्तम, अमित मिश्रा, विशु दोलुई व अन्य रहे। कार्यशाला का संचालन अखिलेश कुमार और सुबोध कुमार केशरी ने किया।