बस में महिला यात्रियों से मारपीट व तोड़फोड़

हेस्टिंग्स थाना इलाके की घटना
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : हेस्टिंग्स थाना अंतर्गत पीटीएस क्रॉसिंग के पास एक बस में सवार महिला यात्रियों के साथ मारपीट, अभद्रता, धमकी देने और बस में तोड़फोड़ करने का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित शुभंकर भट्टाचार्य ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, घटना 8 सितंबर 2026 की शाम लगभग 7:45 बजे पीटीएस क्रॉसिंग के पास घटी। आरोप है कि एक कार और बाइक सवार कुछ लोगों ने दैनिक कार्यालय यात्रियों को ले जा रही बस को निशाना बनाया। आरोपियों पर महिला यात्रियों के साथ बदसलूकी व मारपीट करने, धमकी देने और बस में तोड़फोड़ करने का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले की जांच के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in