बागुईहाटी में गणेश चतुर्थी पर ‘परिवर्तन’ थीम

11 फीट की प्रतिमा बनी आकर्षण
Kolkata
गणेश चतुर्थी पर ‘परिवर्तन’ थीम
Published on

कोलकाता : बागुईहाटी स्थित एक्जीक्यूटिव पैलेस अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन इस वर्ष गणेश चतुर्थी को “परिवर्तन, डबल इंजन सरकार के साथ विकसित बंगाल की ओर” थीम पर मना रहा है। छह दिवसीय उत्सव का शुभारंभ रविवार को दिलीप घोष, तरूणज्योति तिवारी, जीतेन्द्र कुमार तिवारी और अमित अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी में हुआ।

महोत्सव का मुख्य आकर्षण कलाकार मिंटू पाल द्वारा तैयार 11 फीट ऊंची भगवान गणेश की प्रतिमा और 10×10 फीट की 3डी वॉल है। इंस्टॉलेशन के जरिए बंगाल में बदलाव, विकास, कनेक्टिविटी और औद्योगिक प्रगति का विजुअल चित्रण किया गया है।

एसोसिएशन के सचिव अंकित अग्रवाल ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य आस्था और कला के माध्यम से एक प्रगतिशील, सुरक्षित और विकसित बंगाल की परिकल्पना प्रस्तुत करना है। उन्होंने प्रतिमा को दूरदर्शी नेतृत्व, सामाजिक जिम्मेदारी और सुशासन का प्रतीक बताया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष संजीव दुदानी और कोषाध्यक्ष एम.पी. अग्रवाल समेत इस समारोह में कॉम्प्लेक्स के सदस्यों, सचिव अंकित अग्रवाल के साथ ही राम अवतार अग्रवाल, मनोज बिनानी, कृष्ण अवतार अग्रवाल, आशीष टेकरीवाल, अरुण कुमार अग्रवाल, अभिषेक जैन, अमित अग्रवाल, अंकित गुप्ता, ललित डागा,

अमन अग्रवाल, शैंकी जैन, मिठू चंदा, गौतम बसाक, बिश्वरूप बसु, अनिंद्या बसु इस आयोजन को सफल सफल बनाने में सक्रिय रहे। उत्सव का समापन 18 सितंबर को हवन और गणेश विसर्जन के साथ होगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in