दुष्कर्म के आरोप में तृणमूल विधायक एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पुलिस जांच में जुटी
गिरफ्तार विधायक परेशराम दास
गिरफ्तार विधायक परेशराम दास
Published on: 

कोलकाता : कैनिंग पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के तृणमूल विधायक परेशराम दास को दुष्कर्म के आरोप में नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से बारुईपुर पुलिस के एसओजी और विधाननगर पुलिस ने संयुक्त रूप से गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार वह कैनिंग थाने में दर्ज एक मामले में आरोपी हैं। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 376/323/420/120B/506 के तहत मामला दर्ज है। आरोप है कि वह जांच से बचने के उद्देश्य से कोलकाता से मुंबई जाने की कोशिश कर रहे थे। यह कार्रवाई बारुईपुर पुलिस जिला के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप ने पुलिस अधीक्षक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की प्रत्यक्ष निगरानी में की। इस अभियान में बिधाननगर पुलिस ने भी सक्रिय सहयोग किया। गिरफ्तार विधायक को आगे की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए बारुईपुर पुलिस जिला लाया गया है। मामले के संबंध में उनसे पूछताछ की जाएगी। सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें मंगलवार को संबंधित न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की आगे की जांच जारी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News