इंडिगो फ्लाइट में धुआं निकलने से हड़कंप, बीड़ी पीते पकड़ा गया CRPF जवान

इंडिगो एयरलाइंस
इंडिगो एयरलाइंस
Published on

कोलकाता: इंडिगो एयरलाइंस के विमान में यात्रा के दौरान टॉयलेट से धुंआ निकलने पर हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक एक सीआरपीएफ का जवान बीड़ी पी रहा था। इसके बाद उसपर कार्रवाई की गई।

ऐसे पकड़ा गया CRPF जवान
कोलकाता से बंगलुरु जा रहे इंडिगो एयरलाइंस के विमान में उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हड़कंप मच गया। दरअसल, विमान के टॉयलेट से धुआं निकलने लगा। इसके बाद क्रू मेंबर एक्टिव हो गए। जब बंद टॉयलेट को खुलवाया गया तो उसमें सीआरपीएफ का एक जवान बीड़ी पी रहा था। बेंगलुरु लैंडिंग करने के बाद पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। मामला रविवार(03 सितंबर) शाम की बताई जा रही है।

कैसे हुई गिरफ्तारी?
इंडिगो एयरलाइंस के विमान में यात्रा कर रहे आरोपी सीआरपीएफ जवान को पुलिस ने पकड़ लिया। यह जवान टॉयलेट के भीतर बीड़ी पी रहा था। इस दौरान टॉयलेट के बाहर धुआं आने लगा। इसके बाद विमान में मौजूद यात्रियों में धुआं देखकर हड़कंप मच गया। फौरन टॉयलेट खुलवा कर व्यक्ति को पकड़ लिया गया। उसके पास से एक माचिस भी बरामद हुआ है। व्यक्ति ने बीड़ी के टुकड़ों को फ्लस में बहा दिया था। बता दें कि लोगों की जान खतरे में डालने और विमान के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में उसे विमान उसे गिरफ्तार किया गया। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार व्यक्ति सीआरपीएफ में हेड कांस्टेबल है। उसका नाम करुणाकरन है। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in