

झारखंड पुलिस ने राज्य पुलिस की मदद से पकड़ा अभियुक्त को
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : कोलकाता एयरपोर्ट से फरार होने की कोशिश में गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी खान गिरफ्तार कोलकाता: विदेश भागने की फिराक में लगे पाकिस्तान के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पुलिस ने कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया है। गुप्त सूचना के आधार पर धनबाद पुलिस ने बंगाल पुलिस के सहयोग से पूरे हवाई अड्डा परिसर की घेराबंदी कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, बंटी खान फर्जी पासपोर्ट और वीजा के सहारे कोलकाता के रास्ते दुबई भागने की योजना बना रहा था। वह दुबई पहुंचकर वहां पहले से मौजूद अपने भाई प्रिंस खान से मिलने वाला था। जैसे ही बंटी फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा, पहले से जाल बिछाकर तैनात पुलिस अधिकारियों ने उसे धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से फर्जी पासपोर्ट, वीजा और कई अन्य संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
कई संगीन मामलों में था वांछित
बंटी खान के खिलाफ धनबाद के विभिन्न थानों में रंगदारी (रंगदारी वसूली), हत्या और अपहरण जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था। जमानत मिलते ही फिर शुरू कर दिया था अपराध जानकारी के मुताबिक, मार्च 2022 में उत्तर प्रदेश के एक रेलवे स्टेशन से बंटी और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया गया था। लगभग चार साल जेल में बिताने के बाद इसी साल जनवरी में उसे जमानत पर रिहा किया गया था। हालांकि, जेल से बाहर आते ही उसने दोबारा अपराध की दुनिया में कदम रख दिया और रंगदारी वसूलने का खेल शुरू कर दिया। धनबाद पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि बंटी देश छोड़कर विदेश भागने की पूरी तैयारी कर चुका था, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी से उसकी यह साजिश नाकाम कर दी गई। फिलहाल पुलिस हिरासत में लेकर उससे लगातार पूछताछ कर रही है।