

कोलकाता : भवानीपुर ग्लोबल कैंपस (BGC) और NHRDN कोलकाता चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में PEOPLE PLUS HR Conclave 2026 का आयोजन किया गया। इसमें 220 से अधिक HR विशेषज्ञों और कॉरपोरेट जगत के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। ‘प्रतिभा, नेतृत्व और कार्यक्षेत्र के भविष्य की नई परिभाषा’ विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में बदलते कार्य परिवेश और मानव संसाधन प्रबंधन की चुनौतियों पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रशांत शर्मा और विशिष्ट अतिथि अभिजीत दत्ता उपस्थित रहे। सम्मेलन के दौरान फ्यूचर ऑफ वर्क पर पैनल चर्चा, नेतृत्व कार्यशाला तथा भावनात्मक बुद्धिमत्ता और डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम (DPDP Act) पर विशेष संवाद आयोजित किए गए। इस अवसर पर टैलेंट पार्टनर एक्सीलेंस अवॉर्ड्स भी प्रदान किए गए।
BGC के वाइस प्रेसिडेंट संजय लाल ने कहा कि उद्योग जगत केवल नियुक्ति करने वाला नहीं, बल्कि प्रतिभाओं के निर्माण में सक्रिय भागीदार है। वहीं, संस्थान के चीफ मेंटर सेसिल एंटनी ने शिक्षा और उद्योग के बीच सहयोग को भविष्य की जरूरत बताया।
गौरतलब है कि भवानीपुर ग्लोबल कैंपस, पूर्व में NSHM नॉलेज कैंपस, विद्यार्थियों को अकादमिक शिक्षा के साथ उद्योग आधारित अनुभव और करियर विकास के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में कार्यरत है।