57वीं जीएसटी परिषद की सिफारिशों पर कोलकाता में हुआ आउटरीच कार्यक्रम

57वीं जीएसटी परिषद की सिफारिशों पर कोलकाता में हुआ आउटरीच कार्यक्रम
Published on: 

मुख्य बातें

सीजीएसटी एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क के वरिष्ठ अधिकारियों ने व्यापारियों और कर विशेषज्ञों से किया संवाद

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : केंद्रीय वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के अंतर्गत सीजीएसटी एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क, कोलकाता जोन की ओर से बुधवार को 57वीं जीएसटी परिषद की सिफारिशों पर एक आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के अध्यक्ष विवेक चतुर्वेदी, सीबीआईसी के सदस्य संजय मंगल तथा सीजीएसटी एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क, कोलकाता जोन के मुख्य आयुक्त रामावत श्रीनिवास नाइक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कर विशेषज्ञों, करदाताओं और विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इसका मुख्य उद्देश्य 57वीं जीएसटी परिषद की सिफारिशों से संबंधित जानकारी साझा करना तथा उनके क्रियान्वयन को लेकर व्यापार एवं उद्योग जगत की चिंताओं और सुझावों पर चर्चा करना था। इस दौरान सीबीआईसी के वरिष्ठ अधिकारियों और विभिन्न हितधारकों के बीच संवाद हुआ। व्यापारियों, कर पेशेवरों और करदाताओं को जीएसटी प्रशासन एवं अनुपालन से जुड़े मुद्दे उठाने, अपने विचार रखने और सिफारिशों के क्रियान्वयन से संबंधित सवाल पूछने का अवसर मिला। कार्यक्रम का उद्देश्य कर प्रशासन और करदाताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा जीएसटी से जुड़े बदलावों एवं प्रस्तावित उपायों को लेकर स्पष्टता बढ़ाना था। इसके माध्यम से व्यापारिक संगठनों और उद्योग जगत की समस्याओं को समझने तथा उनके समाधान की दिशा में संवाद को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया। सीजीएसटी एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क, कोलकाता जोन के अनुसार, इस तरह के कार्यक्रम कर प्रशासन में पारदर्शिता बढ़ाने, करदाताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और हितधारकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में जीएसटी परिषद की सिफारिशों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए व्यापार जगत और कर प्रशासन के बीच निरंतर संवाद एवं सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in