फाइल फोटो
फाइल फोटो

ऑटो में सफर के दौरान महिला का सोने का हार चोरी

मानिकतला थाना क्षेत्र की घटना
Published on: 

बच्चे के साथ सवार महिला पर चोरी का संदेह

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता :

मानिकतला थाना क्षेत्र में एक ऑटो में यात्रा के दौरान 40 ग्राम वजनी सोने की चेन और पेंडेंट की चोरी का मामला सामने आया है। चोरी गए आभूषण की अनुमानित कीमत लगभग 7 से 8 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की शिकायत मिलते ही मानिकतला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, बागुईआटी के हातियारा रोड की रहने वाली 52 वर्षीय कविता पोद्दार 4 अक्टूबर को दोपहर करीब 4:15 बजे शोभाबाजार मेट्रो स्टेशन के पास से उल्टाडांगा जाने के लिए एक ऑटो में सवार हुई थीं। यात्रा के दौरान हाथीबागान क्रॉसिंग के पास एक अन्य महिला अपने करीब 1 साल के बच्चे के साथ उसी ऑटो में बैठी। वह महिला उल्टाडांगा मेन रोड पर तैलंगाबागान के पास उतर गई।इसके बाद जब पीड़िता उल्टाडांगा मेन रोड स्थित मॉर्जिंस शॉप के सामने ऑटो से उतरीं और अपना पर्स जांचा, तो उसकी ज़िप खुली मिली। पर्स के अंदर रखा लॉकेट वाला सोने का हार गायब था। पीड़िता को संदेह है कि पास बैठी बच्चे वाली महिला ने ही पर्स से हार चुराया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर एफआईआर (FIR) दर्ज कर आरोपी महिला की तलाश के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in