पार्क स्ट्रीट लूटकांड : चॉपड़ दिखाकर लूटपाट करने वाला दूसरा आरोपित भी गिरफ्तार

होटल में घुसकर की थी लूटपाट
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता : कोलकाता के पॉश इलाके पार्क स्ट्रीट में स्थित एक गेस्ट हाउस में घुसकर हथियारों के बल पर लूटपाट करने के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस घटना में शामिल दूसरे आरोपित मोहम्मद मेहताब को गिरफ्तार कर लिया है।

चॉपड़ दिखाकर की थी लूटपाट

पुलिस के अनुसार, यह घटना पिछले शनिवार को पार्क स्ट्रीट स्थित एक गेस्ट हाउस में घटी थी। आरोपित मोहम्मद मेहताब और उसके साथियों ने गेस्ट हाउस के अंदर घुसकर वहां मौजूद लोगों को चॉपड़ (धारदार हथियार) दिखाकर डराया-धमकाया। बदमाशों ने वहां से 15 हजार रुपये नकद और एक कीमती टैबलेट लूट लिया और फरार हो गए।

एक आरोपित पहले ही हो चुका है गिरफ्तार

इस मामले की जांच कर रही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले ही शेख सनोवर नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया था। सनोवर से पूछताछ के आधार पर ही दूसरे आरोपित मेहताब की पहचान हुई और उसे धर दबोचा गया।

27 अप्रैल तक पुलिस हिरासत

गुरुवार को कोलकाता पुलिस ने मोहम्मद मेहताब को बैंकशाल अदालत में पेश किया। पुलिस ने मामले की तह तक जाने और लूटा गया सामान बरामद करने के लिए आरोपित की हिरासत मांगी थी। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपित को 27 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस गिरोह में कुछ और लोग भी शामिल हैं।


संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in