फर्जी वेबसाइट के जरिए पीजी दिलाने के नाम पर ठगी

राजस्थान से एक और अभियुक्त गिरफ्तार
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता : फर्जी वेबसाइट जरिये पेइंग गेस्ट आवास दिलाने का झांसा देकर युवक से ठगी करने के मामले में कोलकाता पुलिस ने एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। लालबाजार स्थित साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने जांच के दौरान राजस्थान के भरतपुर से इस्माइल नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित को ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता लाकर मंगलवार को बैंकशाल अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपित को 23 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस मामले में इससे पहले राकेश प्रधान नामक एक अन्य आरोपित को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोप है कि फर्जी वेबसाइट के जरिए पीजी दिलाने का लालच देकर एक पुलिस अधिकारी के बेटे से 30 हजार रुपये ठग लिये गये थे। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पीड़ित को वॉट्सएप कॉल आरोपित के मोबाइल फोन से ही किया गया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपित के मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस साइबर ठगी गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in