डिजिटल अरेस्ट कर 46 लाख की ठगी, एक और गिरफ्तार

चेतला थाना इलाके की घटना
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता: चेतला थाना इलाके में डिजिटल अरेस्ट का झांसा देकर 46 लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम प्रीतम राय है। उसे हरिदेवपुर इलाके से पुलिस ने दबोचा और शुक्रवार को अलीपुर अदालत में पेश किया।

अदालत में सरकारी वकील शुभाशीष भट्टाचार्य ने बताया कि जनवरी माह में शिकायतकर्ता ने चेतला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता को फोन करके कहा गया था कि उसका मोबाइल नंबर विध्वंसक गतिविधियों में इस्तेमाल हुआ है और उसे ‘डिजिटल अरेस्ट’ किया गया है। इस डर का फायदा उठाकर आरोपितों ने पीड़ित से कुल 46 लाख रुपये की ठगी की।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और पहले ही चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था। उनसे पूछताछ के आधार पर प्रीतम राय को गिरफ्तार किया गया।

प्रीतम राय की ओर से अधिवक्ता वरुण कांति सोम ने जमानत याचिका दाखिल कर अदालत में दलीलें रखीं। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरोपी को 17 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

पुलिस का कहना है कि डिजिटल अरेस्ट के नाम पर यह गिरोह कई लोगों को ठगता रहा है और जांच जारी है। उन्होंने जनता से भी अपील की है कि इस तरह के फोन कॉल या संदिग्ध संदेश मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

इस मामले ने फिर से डिजिटल ठगी और ऑनलाइन सुरक्षा के महत्व को उजागर किया है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in