66 करोड़ के सोना-चांदी गबन मामले में एक और गिरफ्तार

बेलूड़ से पकड़ा गया नवीन चौधरी, 26 सितंबर तक पुलिस हिरासत
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : शेक्सपियर सरणी थाना क्षेत्र की एक नामी ज्वेलरी कंपनी से करीब 66 करोड़ रुपये मूल्य के सोने और चांदी के गबन के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। लालबाजार की एंटी फ्रॉड सेक्शन के अधिकारियों ने नवीन चौधरी को बेलूड़ से गिरफ्तार किया। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को बैंकशाल अदालत में पेश किया। सरकारी अधिवक्ता अरूप चक्रवर्ती ने अदालत को बताया कि शेक्सपियर सरणी स्थित प्रतिष्ठित ज्वेलरी कंपनी से करीब 60 किलो सोना और 10 किलोग्राम चांदी के गबन की शिकायत सामने आई थी। इन कीमती धातुओं की अनुमानित कीमत करीब 66 करोड़ रुपये बताई गई है।

पुलिस की ओर से अदालत में कहा गया कि मामले की जांच के लिए आरोपी से पूछताछ आवश्यक है। जांच एजेंसी ने नवीन चौधरी की पुलिस हिरासत की मांग की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी को 26 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया। जांच के दौरान पुलिस इस पूरे गबन में आरोपी की कथित भूमिका के साथ-साथ अन्य लोगों की संलिप्तता और गबन किए गए सोने-चांदी की बरामदगी के संबंध में जानकारी जुटा रही है। इस मामले में पुलिस इससे पहले भी कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in