चलती बस में 50 हजार रुपये की चोरी, युवक गिरफ्तार

अम्हर्स्ट स्ट्रीट थाना इलाके की घटना
अभियुक्त मो.शाहवाज
अभियुक्त मो.शाहवाज
Published on

कोलकाता : अम्हर्स्ट स्ट्रीट थाना इलाके में एक चलती बस में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मो. शाहवाज उर्फ हतीम के रूप में हुई है। वह राजाबागान के मीठातालाब का रहने वाला है। पुलिस ने उसके कब्जे से 42 हजार रुपये बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, यह घटना 7 मार्च 2026 को हुई थी। शिकायतकर्ता ने अम्हर्स्ट स्ट्रीट थाना में दर्ज शिकायत में कहा कि वह मानिकतल्ला से गिरीश पार्क की तरफ बस में सफर कर रहा था, तभी किसी ने उसके पॉकेट से 50 हजार रुपये चुरा लिए। घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

थाना पुलिस के वॉच सेक्शन के अधिकारियों ने घटनास्थल और बस में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी का पता लगाया। जांच के दौरान शाहवाज को गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से चोरी की रकम का बड़ा हिस्सा बरामद किया गया। पुलिस फिलहाल बाकी की राशि की बरामदी के प्रयास कर रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है और इस मामले में अन्य साथियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। साथ ही, बस में सफर करने वाले अन्य यात्रियों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि पूरी घटना का स्पष्ट विवरण सामने आ सके।

अभियुक्त के खिलाफ चोरी और पब्लिक में अपराध की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक परिवहन में यात्रा करते समय अपनी व्यक्तिगत वस्तुओं और नकदी की सुरक्षा का ध्यान रखें।

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और पूरी चोरी की रकम की बरामदी के प्रयास जारी हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in