बेटिंग ऐप के जरिए क्रिकेट मैचों पर करता था सट्टेबाजी, एक गिरफ्तार

हेयर स्ट्रीट थानांतर्गत डलहौसी इलाके की घटना
गिरफ्तार अभियुक्त प्रतिक पिंचा
गिरफ्तार अभियुक्त प्रतिक पिंचा
Published on

कोलकाता : महानगर में बेटिंग ऐप के जरिए टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप मैचों में सट्टेबाजी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। घटना हेयर स्ट्रीट थानांतर्गत इंडिया एक्सचेंज प्लेस रोड की है। अभियुक्त का नाम प्रतीक पिंचा है। वह हावड़ा के शिवपुर का निवासी है। पुलिस के अनुसार, प्रतीक मूलतः राजस्थान के बीकानेर का रहने वाला है और पेशे से पेपर व्यवसायी है। अभियुक्त के पास से एक मोबाइल फोन और 40 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, कोलकाता पुलिस के एआरएस अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि डलहौसी इलाके के एक मकान के सेकेंड फ्लोर स्थित ऑफिस में बैठकर ऑनलाइन क्रिकेट बेटिंग रैकेट चलाया जा रहा है। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। उसके मोबाइल की जांच करने पर पता चला कि वह विभिन्न बेटिंग ऐप के जरिए क्रिकेट सट्टेबाजी का कारोबार कर रहा था। पुलिस ने जांच के दौरान उसके पास से एक होटल के कमरे की चाबी भी बरामद की। पुलिस का अनुमान है कि वह लोकेशन बदल-बदलकर सट्टेबाजी का कारोबार करता था। पुलिस अभियुक्त से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है। वहीं, अभियुक्त को अदालत में पेश करने पर उसे 2 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in