बड़ाबाजार में चलती बस से लाखों के आभूषण चोरी

कोलकाता पुलिस के वॉच सेक्शन ने एक अभियुक्त को पकड़ा
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता : बड़ाबाजार थाना क्षेत्र में चलती बस के भीतर एक महिला के बैग से लाखों रुपये के सोने के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की जांच करते हुए कोलकाता पुलिस के वॉच सेक्शन के अधिकारियों ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी का नाम मो. बाबर (36) बताया गया है, जो गार्डनरीच इलाके का रहने वाला है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बिहार के गोपालगंज की रहने वाली अनीता चौधरी ने कुछ दिन पहले बड़ाबाजार थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि वह शहर में बस से सफर कर रही थीं। इसी दौरान महात्मा गांधी रोड के पास चलती बस में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके बैग से सोने के आभूषण चोरी कर लिये। चोरी हुए आभूषणों में एक सोने का हार, एक जोड़ी सोने की बालियां, एक जोड़ी नथिया समेत अन्य कीमती गहने शामिल हैं। पीड़िता के अनुसार, चोरी हुए आभूषणों की बाजार कीमत लाखों रुपये बतायी जा रही है।

शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने अभियान चलाकर आरोपी मो. बाबर को हेस्टिंग्स इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि चोरी हुए आभूषणों की बरामदगी की जा सके और यह पता लगाया जा सके कि इस घटना में उसके साथ कोई और भी शामिल था या नहीं। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in