रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी

तालतल्ला इलाके की घटना
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता : रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5 लाख रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। तालतला थाने की पुलिस ने जांच के दौरान बागुईआटी इलाके से प्रसेनजीत दे नामक व्यक्ति को दबोचा। सोमवार को आरोपित को बैंकशाल अदालत में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, इस मामले में पिछले वर्ष जून महीने में तालतला थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसके दो बेटों को पूर्व रेलवे में ग्रुप ‘सी’ पद पर नौकरी दिलाने का वादा कर उनसे 5 लाख रुपये ठगे गये। यह रकम आंशिक रूप से नकद और आंशिक रूप से ऑनलाइन माध्यम से ली गई थी। आरोपितों ने इसके साथ ही फर्जी दस्तावेज भी मुहैया कराए थे। जांच के दौरान पुलिस ने पहले ही सुनील कुमार सिंह नामक एक आरोपित को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के आधार पर ही प्रसेनजीत दे की गिरफ्तारी की गई। अदालत ने प्रसेनजीत दे को 16 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। वहीं, सह-आरोपित सुनील कुमार सिंह की पुलिस हिरासत भी बढ़ाकर 8 अप्रैल तक कर दी गई है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in