महानगर में फिर चलती कार में युवती से छेड़छाड़ का आरोप

बेहला थाना इलाके की घटना, अभियुक्त गिरफ्तार
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता : महानगर में एक बार फिर चलती कार में युवती से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना बेहला थानांतर्गत डीएच रोड की है। आरोप है कि मारपीट और छेड़छाड़ के बाद अभियुक्त ने युवती को चलती कार से रास्ते में फेंक दिया। बाद में पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त का नाम अर्णब साव (18) है। रविवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम युवती को एक परिचित युवक पैलान से कार में बैठाकर बेहला की ओर ला रहा था। इसी दौरान चलती गाड़ी में उसके साथ छेड़छाड़ और मारपीट की गई। जब कार बेहला चौरास्ता के पास पहुंची, तब आरोपी ने युवती को लात मारकर चलती गाड़ी से नीचे फेंक दिया। घायल और घबराई युवती ने तुरंत पास में ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस अधिकारी को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने कार की तलाश शुरू कर दी। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई करते हुए आरोपी की कार को डायमंड हार्बर रोड और बनमाली नस्कर रोड के चौराहे पर पकड़ लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार रात ही आरोपी अर्णब साव को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी पद्मपुकुर का रहने वाला है। अदालत ने उसे पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले कसबा इलाके में भी एक युवती का अपहरण कर चलती कार में उसके साथ छेड़छाड़ की गई थी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in