संपत्ति विवाद में मां और बहन से मारपीट का आरोप, बेटा गिरफ्तार

चितपुर थाना इलाके की घटना
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता : चितपुर इलाके में संपत्ति विवाद को लेकर मां और बहन के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि बेटे ने घर के भीतर अपनी मां को पकड़कर फेंक दिया, जिससे वह घायल हो गईं। बहन को भी नाक और शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आई हैं। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक का नाम अयन दास है। वह चितपुर में अपने परिवार के साथ रहता है और बड़ा बाजार इलाके में उसका व्यवसाय है। उसकी मां दीप्ति दास भी उसी घर में रहती हैं। आरोप है कि संपत्ति को लेकर अयन अपनी मां के साथ अक्सर मारपीट करता था। हाल ही में अयन की बहन अदिति दत्त बेंगलुरु से कोलकाता आई थीं। मां और बहन का आरोप है कि शनिवार को अयन ने उन पर हमला किया। शिकायत के मुताबिक, उसने अपनी मां को पकड़कर जमीन पर पटक दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई और अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बहन के साथ भी मारपीट की गई और चाकू दिखाकर धमकाने का आरोप है। सूचना मिलने पर चितपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मां-बेटी को सुरक्षित स्थान पर ले गई। पुलिस ने अयन को हिरासत में लेकर बाद में गिरफ्तार कर लिया।

रविवार को आरोपित को सियालदह अदालत में पेश किया गया, जहां उसके वकील ने जमानत की अर्जी दी। सरकारी वकील ने जेल हिरासत की मांग की, लेकिन दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद न्यायाधीश ने अयन की जमानत मंजूर कर ली।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in