75 लाख की धोखाधड़ी के मामले में शेक्सपियर सरणी से एक गिरफ्तार

हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने पकड़ा अभियुक्त को
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता : हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने बैंक धोखाधड़ी के एक बड़े मामले में कार्रवाई करते हुए कोलकाता के शेक्सपियर सरणी इलाके से मोहम्मद रियाजुद्दीन नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपित पर हैदराबाद के एक निवासी से कथित तौर पर 75 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना इसी साल फरवरी महीने की है। आरोपित ने शेक्सपियर सरणी इलाके से हैदराबाद के एक व्यक्ति को फोन किया था। बातचीत के दौरान उसने खुद को बैंक अधिकारी या प्रतिनिधि बताकर बैंक लेनदेन से संबंधित पूछताछ शुरू की। झांसे में लेकर आरोपित ने शिकायतकर्ता के बैंक खाते की अत्यंत गोपनीय जानकारी हासिल कर ली। इसके तुरंत बाद, शिकायतकर्ता के खाते से धोखाधड़ी कर 75 लाख रुपये निकाल लिये गये।

ठगी का शिकार होने के बाद पीड़ित ने हैदराबाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। तकनीकी जांच और लोकेशन ट्रैक करने के बाद हैदराबाद पुलिस की टीम कोलकाता पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से रियाजुद्दीन को धर दबोचा। गुरुवार को पुलिस ने आरोपित को कोलकाता की बैंकशाल अदालत में पेश किया। हैदराबाद पुलिस ने आरोपित को पूछताछ और आगे की जांच के लिए हैदराबाद ले जाने हेतु 'ट्रांजिट रिमांड' की अर्जी दी थी। अदालत ने पुलिस की दलीलें सुनने के बाद आवेदन मंजूर कर लिया और आरोपित को 21 अप्रैल तक ट्रांजिट रिमांड पर भेजने का आदेश दिया।


संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in