टिकट दिलाने के नाम पर ठगी, एक गिरफ्तार

शेक्सपियर सरणी थाना इलाके की घटना
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता: विधानसभा चुनाव में टिकट दिलाने के नाम पर 2.70 लाख रुपये ठगने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त का नाम रत्नदीप महतो है। शेक्सपियर सरणी थाने की पुलिस ने आरोपित को पुरुलिया से गिरफ्तार किया। शुक्रवार को गिरफ्तार आरोपित को बैंकशाल अदालत में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पायल बनर्जी की अदालत में पेश किया गया। मामले की सुनवाई के दौरान सरकारी वकील अरूप चक्रवर्ती ने आरोपित की जमानत का विरोध करते हुए अदालत को बताया कि 2 मार्च को शेक्सपियर सरणी थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के अनुसार, आरोपित रत्नदीप महतो ने खुद को शेक्सपियर सरणी स्थित एक निजी संस्था का कर्मचारी बताकर फर्जी पहचान बनाई और पुरुलिया के एक विधानसभा क्षेत्र से विधायक का टिकट दिलाने के नाम पर 40 लाख रुपये की मांग की। बाद में उसने 2.70 लाख रुपये ले लिए, जिसके बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

सरकारी पक्ष ने अदालत को बताया कि इस पूरे गिरोह का पता लगाने के लिए आरोपी से पुलिस हिरासत में पूछताछ करना जरूरी है। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी को 19 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया। यहां उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in