श्री श्याम मंदिर आलमबाजार में ओम सुमन जालान ने किया श्री श्याम सभागार वातानुकूलित हॉल का उद्घाटन

माता-पिता की पुण्य स्मृति में बनवाया सभागार, नानी बाई का मायरा कथा में शामिल हुए कई गणमान्य अतिथि
Kolkata
वातानुकूलित हॉल का उद्घाटन करते ओम जालान
Published on: 

कोलकाता : पश्चिम बंगाल का प्रसिद्ध श्याम मंदिर, जिसे श्रद्धालु प्रेमपूर्वक 'कोलकाता का खाटू धाम' भी कहते हैं, श्री श्याम मंदिर आलमबाजार में आयोजित नानी बाई का मायरा कथा के पावन अवसर पर श्री श्याम सभागार वातानुकूलित हॉल का उद्घाटन ओम सुमन जालान ने अपने माता-पिता की पुण्य स्मृति में करवाया। उनके इस सेवा कार्य को उपस्थित श्रद्धालुओं ने सराहा। माता-पिता की स्मृति में समर्पित यह सभागार मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण योगदान है।

इस अवसर पर मुरारी लाल दीवान, विजय अग्रवाल, सुनील खेतान, निर्मल सराफ, गोपाल सिंघानिया, पप्पू चौधरी, सुरेश अग्रवाल, दिनेश मित्तल, गोपाल नरेड़ी, विजय भूत, मनोज बलासिया, विकास सोंथालिया, कन्हैयालाल अग्रवाल, राजपाल गुप्ता एवं पवन अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कथा वाचिका राधा श्री जी के मुखारविंद से प्रस्तुत नानी बाई का मायरा कथा ने भक्तों का मन मोह लिया। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति और भाव-विभोर वातावरण में डूबे रहे। इस भव्य आयोजन में श्याम अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।

नानी बाई का मायरा कथा के मुख्य यजमान श्री बिहारी लाल जी के सुपुत्र अभिषेक अग्रवाल भी इस अवसर पर पधारे। सभी अतिथियों ने बाबा श्याम के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंदिर में नानी बाई का मायरा कथा का आयोजन 20 नवंबर तक चलेगा। इसके साथ ही 20 नवंबर को शाम 6 बजे से मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। वहीं, 21 नवंबर को भी शाम 6 बजे से भजन-कीर्तन के माध्यम से बाबा श्याम का गुणगान किया जाएगा। मंदिर की ओर से सभी श्रद्धालुओं से इन भक्तिमय आयोजनों में शामिल होकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया गया है।

श्री श्याम सभागार वातानुकूलित हॉल का लोकार्पण मंदिर की सुविधाओं में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में जुड़ गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News