कुष्ठ-प्रभावित बच्चों के समर्थन में युवा एथलीट का 5,000 किमी दौड़ अभियान

5,000 किमी दौड़ अभियान के तहत कोलकाता पहुंचेंगे ओम सातिजा, कुष्ठ-प्रभावित बच्चों के लिए जुटा रहे समर्थन
कुष्ठ-प्रभावित बच्चों के समर्थन में युवा एथलीट का 5,000 किमी दौड़ अभियान
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : तेईस वर्षीय भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई एथलीट ओम सातिजा इस शनिवार कोलकाता पहुंचने वाले हैं। वे अपने महत्वाकांक्षी 5,000 किमी लंबे दौड़ अभियान “The One India Run” के तहत अब तक 2,500 किमी की दूरी तय कर चुके हैं। उनकी यह यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक है, जिसका उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना और जरूरतमंद बच्चों के लिए धन जुटाना है।

यह अभियान बैरकपुर स्थित उदयन के लिए समर्पित है, जो कुष्ठ-प्रभावित परिवारों के बच्चों को शिक्षा और सुरक्षित वातावरण प्रदान करता है। 100 दिनों की इस चुनौती के 48वें दिन पर ओम रोजाना औसतन 50 किमी दौड़ रहे हैं। वे भारत के पूर्वी तट के साथ पूरी दौड़ पूरी करने वाले पहले व्यक्ति बनने का लक्ष्य रखते हैं।

ओम का कहना है कि इस यात्रा का उद्देश्य केवल शारीरिक उपलब्धि नहीं, बल्कि युवाओं में फिटनेस, सहनशक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। उन्होंने कहा कि हर कदम के साथ वे उदयन के बच्चों की प्रेरणादायक कहानियों को सामने लाना चाहते हैं।

उनके स्वागत में 22 मार्च को बालीगंज एरिना में एक सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें 3 किमी रन, फिटनेस सत्र और “रेव रन” शामिल है। कार्यक्रम का समापन ओम की सैक्सोफोन प्रस्तुति से होगा।

इस पहल का लक्ष्य ₹60 लाख जुटाना है, जिसमें अब तक करीब ₹20 लाख एकत्र हो चुके हैं। कोलकाता के बाद ओम बैरकपुर जाकर उदयन के स्थापना दिवस में भाग लेंगे और अपनी यात्रा आगे कश्मीर की ओर जारी रखेंगे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in