ओम बिरला लेंगे नवनिर्वाचित विधायकों की क्लास

3-4 जुलाई को नए विधायकों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम
ओम बिरला
ओम बिरला
Published on

कोलकाता : बंगाल विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों के लिए 3 और 4 जुलाई को दो दिवसीय विशेष ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, यह कार्यक्रम न्यूटाउन स्थित विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में होगा, जिसमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में केंद्र सरकार के कई मंत्री भी हिस्सा लेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष रथींद्र बोस ने सोमवार को सदन में सभी सदस्यों को इस कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहली बार विधानसभा पहुंचे सभी नए विधायकों के लिए इस ओरिएंटेशन में भाग लेना अनिवार्य होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य नए विधायकों को विधानसभा की कार्यप्रणाली, संसदीय परंपराओं, नियमों और सदन में प्रभावी भागीदारी के बारे में प्रशिक्षण देना है।

साथ ही उन्हें विधायी प्रक्रियाओं और संसदीय दायित्वों से भी अवगत कराया जाएगा। विधानसभा सचिवालय के अनुसार, इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेषज्ञों और वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के व्याख्यान भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि नए विधायक संसदीय कार्यों को बेहतर ढंग से समझ सकें और सदन में अपनी भूमिका प्रभावी तरीके से निभा सकें।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in