रोडीज-रिबर्थ में ओजीज बनाम न्यूजीज का मुकाबला

छह गैंग लीडर्स के साथ कोलकाता पहुँचा ऑडिशन का रोमांच
Kolkata
रोडीज-रिबर्थ- कोलकाता पहुँचा ऑडिशन का रोमांच
Published on

कोलकाता : युवाओं के बीच लोकप्रिय एडवेंचर रियलिटी शो रोडीज-रिबर्थ इस बार नए फॉर्मेट और नई चुनौतियों के साथ वापसी कर रहा है।

दिल्ली और चंडीगढ़ के बाद शो का ऑडिशन सफर कोलकाता पहुंचा, जहां रोडी बनने की चाह रखने वाले युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस सीजन की सबसे बड़ी खासियत छह गैंग लीडर्स और ओजीज बनाम न्यूजीज का नया मुकाबला है।

छह गैंग लीडर्स के साथ बदला शो का फॉर्मेट

इस बार रोडीज में पहले की तरह कई गैंग्स नहीं, बल्कि दो बड़े गैंग्स आमने-सामने होंगे। एक ओर ओजी गैंग लीडर्स निखिल चिनापा, नेहा धूपिया और प्रिंस नरूला हैं, जबकि दूसरी ओर न्यू गैंग लीडर्स अभिषेक मल्हान, बानी जे और बसीर अली नजर आएंगे।

अनुभव और नई ऊर्जा के इस टकराव से शो में रणनीति, प्रतिस्पर्धा और सत्ता के समीकरण पहले से ज्यादा दिलचस्प होने की उम्मीद है।

नेहा धूपिया ने नए फॉर्मेट को लेकर कहा कि इस बार अनिश्चितता और नई चुनौतियां शो को ज्यादा रोमांचक बनाएंगी। वहीं निखिल चिनापा ने ओजी और न्यूजी गैंग लीडर्स की अलग-अलग सोच को इस सीजन की खासियत बताया।

कोलकाता में बसीर अली ने बढ़ाया उत्साह

ऑडिशन से पहले गैंग लीडर बसीर अली कोलकाता पहुंचे और शहर के युवाओं से मुलाकात की। उन्होंने भवानीपुर एजुकेशन सोसाइटी कॉलेज में छात्रों के साथ बातचीत की और बाइकर्स कैफे में रोडीज प्रशंसकों से रूबरू हुए।

इसके अलावा उन्होंने प्रिंसेप घाट का भी दौरा किया। बसीर की मौजूदगी से ऑडिशन को लेकर शहर में उत्साह और बढ़ गया। बसीर ने कहा कि एक प्रतिभागी से गैंग लीडर तक का सफर उनके लिए खास है और अब वह नई पीढ़ी को चुनौती देते देखने के लिए तैयार हैं।

ओजी अनुभव बनाम न्यूजी जोश, किसकी होगी जीत?

प्रिंस नरूला ने साफ किया कि वह इस बार भी जीत के इरादे से मैदान में उतरे हैं। दूसरी ओर गैंग लीडर के रूप में पहली बार नजर आने वाले अभिषेक मल्हान अपनी अलग रणनीति और शैली के साथ छाप छोड़ने को तैयार हैं। बानी जे ने भी साफ संकेत दिया कि वह प्रतिभागियों के लिए मुकाबला आसान नहीं होने देंगी।

कोलकाता ऑडिशन में युवाओं ने अपनी प्रतिभा, साहस और दृढ़ता का प्रदर्शन किया। अब देखना होगा कि ओजीज़ और न्यूजीज़ की इस जंग में कौन बाजी मारता है और कौन फिनिश लाइन तक पहुंच पाता है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in