‘ऑफ मसीहा एंड अदर स्टोरीज’ का भव्य विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार श्रीधर मित्रा सम्मानित
श्रीधर मित्रा के सम्मानित करते देबाशीष दत्ता
श्रीधर मित्रा के सम्मानित करते देबाशीष दत्ताश्रीधर मित्रा के सम्मानित करते देबाशीष दत्ता
Published on

केडी पार्थ, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : शहर के प्रतिष्ठित Press Club Kolkata में आयोजित एक गरिमामय समारोह में पुस्तक ‘ऑफ मसीहा एंड अदर स्टोरीज’ का विमोचन किया गया। पुस्तक के लेखक कल्याण गुहा हैं और इसका प्रकाशन Nimo Books ने किया है। कार्यक्रम में साहित्य, पत्रकारिता और प्रशासन जगत की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं।

पूर्व मुख्य चुनाव अधिकारी ने किया विमोचन

पुस्तक का विमोचन राज्य के पूर्व चीफ इलेक्शन ऑफिसर Debashis Sen ने किया। विमोचन के अवसर पर उन्होंने कहा कि लेखक ने पुस्तक को तीन हिस्सों में विभाजित किया है। एक खंड में जलपाईगुड़ी जिले की विभिन्न घटनाओं और अनुभवों का उल्लेख है, जो पाठकों को सामाजिक यथार्थ से जोड़ता है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक पाठकों को सोचने और सीखने के लिए प्रेरित करेगी।

49 वर्षों के अनुभव वाले श्रीधर मित्रा हुए सम्मानित

समारोह का एक विशेष आकर्षण 49 वर्षों से अधिक के अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार श्रीधर मित्रा का सम्मान रहा। Nimo Books के प्रमुख देबाशीष दत्ता ने उन्हें सम्मानित करते हुए कहा कि संगठन उनके दीर्घ और समर्पित पत्रकारिता जीवन के प्रति कृतज्ञ है।

प्रकाशक ने जताया आभार

नीमो बुक्स के हेड देबाशीष दत्ता ने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि देबाशीष सेन जैसे अनुभवी और प्रतिष्ठित प्रशासक ने पुस्तक का विमोचन किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पुस्तक पाठकों के बीच विशेष पहचान बनाएगी।

जानी-मानी हस्तियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में पूर्व चुनाव अधिकारी देबाशीष सेन, हाल ही में सेवानिवृत्त दूरदर्शन अधिकारी एवं पत्रकार राजीव भट्टाचार्य, नेताजी पर शोधकर्ता डॉ. जयंत चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार एवं ‘राजपथ’ और ‘कलकत्ता ऑब्जर्वर’ के संपादक गोपाल घोष, प्रेस क्लब कलकत्ता के पूर्व अध्यक्ष राज मिठौलिया और स्वपन मुखर्जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कृष्णा चटर्जी ने किया।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in