नोरा फतेही ने किया हेडोन का नया लग्जरी स्पिरिट्स स्टोर लॉन्च

टॉलीवुड अभिनेता देव अधिकारी और सुनीता आहूजा समेत कई हस्तियों ने समारोह में की शिरकत
Kolkata
जोधपुर पार्क में खुला ब्रांड का नया प्रीमियम आउटलेटSayantan Dutta
Published on: 

सन्मार्ग संवाददात

कोलकाता : लग्जरी, फैशन और मनोरंजन के संगम के बीच प्रीमियम स्पिरिट्स रिटेल ब्रांड हेडोन (Hedonne) ने दक्षिण कोलकाता के जोधपुर पार्क में अपने नए स्टोर का भव्य उद्घाटन किया। 21 नवंबर को आयोजित समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही ने नए स्टोर का उद्घाटन किया और इस अवसर को खास बना दिया।

वर्ष 2023 में कोलकाता से अपनी शुरुआत करने वाले हेडोन ने ली रोड स्थित अपने पहले स्टोर की सफलता के बाद दक्षिण कोलकाता में विस्तार किया है। नए स्टोर का डिजाइन कौशिक वाधवाना ने तैयार किया है। यहां भारतीय और अंतरराष्ट्रीय वाइन एवं स्पिरिट्स की प्रीमियम रेंज उपलब्ध है।

ब्रांड की खासियत इसका एक्सक्लूसिव टेस्टिंग रूम और ‘अल्कोपेडिया’ प्लेटफॉर्म है, जिसके माध्यम से ग्राहक विभिन्न पेय पदार्थों की उत्पत्ति, सामग्री, निर्माण प्रक्रिया और स्वाद संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। शाम को आयोजित विशेष समारोह में टॉलीवुड अभिनेता देव अधिकारी, बॉलीवुड हस्ती सुनीता आहूजा सहित शहर के कई प्रमुख चेहरे शामिल हुए।

प्रसिद्ध फैशन हस्ती उषाशी सेनगुप्ता के फैशन शो ने कार्यक्रम में आकर्षण बढ़ाया। इसके साथ विशेष फूड-बेवरेज पेयरिंग और म्यूजिक पार्टी भी आयोजित हुई। हेडोन के निदेशक विष्णु अग्रवाल ने बताया कि कंपनी का लक्ष्य कोलकाता में पांच से छह आउटलेट स्थापित करना है। फिलहाल शहर में दो स्टोर संचालित हैं। भविष्य में सिलीगुड़ी, आसनसोल और दुर्गापुर में भी विस्तार की योजना है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News