तारातला हादसे पर NHRC सक्रिय

राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट
File Photo
File Photo
Published on

कोलकाता : तारातला में निर्माणाधीन गोदाम हादसे में 16 लोगों की मौत के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने स्वतः संज्ञान लिया है।

आयोग ने घटना को गंभीर मानवाधिकार चिंता का विषय मानते हुए कोलकाता के पुलिस आयुक्त, राज्य के मुख्य सचिव और कोलकाता नगर निगम के आयुक्त को नोटिस जारी कर उनसे मामले की जांच की प्रगति, पीड़ितों को दी गई आर्थिक सहायता तथा अब तक उठाए गए कदमों पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

गौरतलब है कि 24 जून को तारातला में निर्माणाधीन गोदाम एवं कोल्ड स्टोरेज की इमारत ढहने से 16 श्रमिकों की मौत हो गई थी। घटना की जांच के लिए राज्य सरकार ने अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन किया है।

इधर, हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए कोलकाता पुलिस ने जादवपुर विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग विशेषज्ञों की सहायता ली है। पांच सदस्यीय विशेषज्ञ दल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर निर्माण सामग्री और मिट्टी के नमूने एकत्र किए हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, प्रयोगशाला में परीक्षण के बाद रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपी जाएगी, ताकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in