एनएचआरसी ने कोलकाता में तीन लोगों की परेड कराने के मामले पर जताई चिंता

सीपी से रिपोर्ट तलब की
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on: 

कोलकाता : राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने कोलकाता में पुलिस द्वारा तीन लोगों को अर्द्ध नग्न अवस्था में और उनकी कमर में रस्सियां बांधकर परेड कराने के मामले का स्वत: संज्ञान लिया है और पुलिस आयुक्त से रिपोर्ट मांगी है। सरसुना इलाके में एक नाबालिग लड़के को उसकी प्रेमिका को चूमते हुए पकड़े जाने के बाद उसे, उसके पिता और एक दोस्त को निर्वस्त्र होकर चलने के लिए मजबूर करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने मंगलवार को घटना की कड़ियां जोड़ने के दौरान इन तीनों को बिना शर्ट और सिर्फ शॉर्ट्स में पूरे इलाके में घुमाया। आयोग ने कहा कि खबर में दी गई जानकारी सही है तो इससे मानवाधिकारों से जुड़ी गंभीर चिंताएं पैदा होती हैं। आयोग ने कोलकाता पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News