न्यूटाउन हत्याकांड : विवाहेतर संबंधों के चलते पति ने की थी पत्नी की हत्या

सांकेतिक चित्र
सांकेतिक चित्र
Published on

विधाननगर : न्यूटाउन के एक गेस्ट हाउस में पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पति विश्वजीत मंडल से पूछताछ के दौरान पुलिस को चौंकाने वाले तथ्य मिले हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी के कई अन्य पुरुषों के साथ विवाहेतर संबंध थे और उसकी गैर मौजूदगी में वह गर्भवती भी हो गई थी। इसी कारण उनके बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था। विश्वजीत ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह अपनी पत्नी के व्यवहार को लेकर काफी समय से परेशान था। वह दिल्ली में काम करता था। उसी दौरान उसे पता चला कि उसकी पत्नी गर्भवती हो गई है जिसके बाद वह दक्षिण दिनाजपुर स्थित अपने घर लौट आया था। पत्नी के मोबाइल फोन में अन्य पुरुषों के साथ उसकी तस्वीरें भी मिलीं जिसके बाद दोनों के बीच तनाव और बढ़ गया था। आरोप है कि सोमवार की दोपहर दोनों के बीच पैसों को लेकर बहस हुई थी, जिसमें पत्नी ने पति से महीने में दस हजार की मांग की थी। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर विश्वजीत ने बेल्ट से गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in