

कोलकाता : मंटूराम समूह के ललित प्रहलादका ने पश्चिम बंगाल सरकार की नई औद्योगिक नीति का स्वागत करते हुए इसे राज्य के विकास की दिशा में सकारात्मक कदम बताया। उन्होंने कहा कि नीति के प्रभावी क्रियान्वयन से निवेश, उद्योग और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
प्रहलादका के अनुसार, कुशल मानव संसाधन, विशाल बाजार, बंदरगाह और बेहतर भौगोलिक स्थिति के कारण बंगाल में औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएं हैं। निवेशकों का भरोसा कायम रखने, उद्योगों की सुरक्षा और नीतिगत स्थिरता सुनिश्चित करना जरूरी है।
साथ ही, MSME क्षेत्र को प्रोत्साहन देकर ग्रामीण एवं जिला स्तर पर उद्योगों का विस्तार किया जा सकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के उद्योग जगत से संवाद और बड़े औद्योगिक घरानों से संपर्क को सकारात्मक पहल बताया।
उनके मुताबिक, डबल इंजन सरकार से औद्योगिक विकास की उम्मीदें बढ़ी हैं। प्रहलादका ने विश्वास जताया कि नई नीति के प्रभावी क्रियान्वयन से पश्चिम बंगाल फिर प्रमुख औद्योगिक केंद्र बन सकता है। इससे युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा और पलायन पर अंकुश लगेगा।