IIT खड़गपुर में छात्रों के करियर विकास पर नया फोकस

संजय गुप्ता बने पहले डीन
Kolkata
IIT खड़गपुर
Published on

खड़गपुर : छात्रों को केवल नौकरी और कैंपस प्लेसमेंट तक सीमित रखने के बजाय उनके समग्र करियर विकास पर ध्यान देने के लिए IIT खड़गपुर ने एक नई पहल शुरू की है। संस्थान ने पहली बार डीन ऑफ करियर डेवलपमेंट का पद बनाया है।

मैकेनिकल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर और अब तक Career Development Centre के चेयरपर्सन रहे प्रो. संजय गुप्ता को इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। IIT खड़गपुर के निदेशक प्रो. सुमन चक्रवर्ती के अनुसार, करियर विकास का अर्थ केवल नौकरी या इंटर्नशिप हासिल करना नहीं है, बल्कि छात्रों को अलग-अलग क्षेत्रों में आगे बढ़ने के अवसर देना भी है।

नौकरी से आगे अवसर तलाशने पर जोर

नई व्यवस्था के तहत छात्रों को स्टार्टअप, सोशल एंटरप्रेन्योरशिप, उच्च शिक्षा और अन्य वैकल्पिक करियर विकल्पों के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा। संस्थान में व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और मोटिवेशन से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। यह पहल IIT खड़गपुर की प्लैटिनम जुबली की थीम “From Job-seekers to Opportunity Creators” से भी जुड़ी है।

चार एसोसिएट डीन और छात्रों की टीम करेगी सहयोग

CDC के नए ढांचे में डीन के साथ चार एसोसिएट डीन, सपोर्ट स्टाफ, फैकल्टी और छात्र प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसका उद्देश्य उद्योग और संस्थान के बीच संबंधों को मजबूत करना तथा छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है। छात्रों की कम्युनिकेशन और प्रेजेंटेशन स्किल बेहतर करने के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरू किए जाएंगे।

प्रोफेशनल कोर्स के छात्रों पर भी रहेगा फोकस

प्रो. सुमन चक्रवर्ती ने कहा कि IIT में मेडिकल, लॉ और एजुकेशन जैसे प्रोफेशनल कोर्स भी संचालित होते हैं, इसलिए करियर संबंधी पहल का लाभ इन छात्रों को भी मिलना चाहिए। वहीं, प्रो. संजय गुप्ता ने कहा कि नई व्यवस्था का लक्ष्य छात्रों को सीखने, आगे बढ़ने और नेतृत्व करने के लिए सक्षम बनाना है।

भी बनाई गई हैं, जो विशेष क्षेत्रों और पोस्टग्रेजुएट पाठ्यक्रमों के छात्रों के प्लेसमेंट अवसरों को मजबूत करने में मदद करेंगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in