जैन सभा की नई कार्यकारिणी गठित

जैन सभा की नई कार्यकारिणी गठित
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : जैन समाज की प्रमुख संस्था जैन सभा (2026-2029) की नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है, जिसमें रूप चंद सावनसुखा को अध्यक्ष और अजय चंद बोथरा को सचिव निर्वाचित किया गया है। इस निर्वाचन से पूरे जैन समाज में हर्ष का माहौल है और चारों ओर से बधाई व शुभकामनाएं मिल रही हैं। समाज के प्रबुद्धजनों ने विश्वास जताया है कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष रूप चंद सावनसुखा और सचिव अजय चंद बोथरा के कुशल नेतृत्व व अनुभव से संस्था धार्मिक गतिविधियों, सामाजिक सेवा, एकता और उत्थान के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगी। सदस्यों ने दोनों पदाधिकारियों के सफल और सार्थक कार्यकाल की मंगलकामना की है।


सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in