‘नवाब लेन’ का नाम बदलने की मांग, भाजपा नेता ने समिति अध्यक्ष को लिखा पत्र

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on: 

कोलकाता: कोलकाता नगर निगम के 22 नंबर वार्ड स्थित ‘नवाब लेन’ का नाम बदलने की मांग को लेकर भाजपा के पश्चिम बंगाल राज्य मीडिया को-ऑर्डिनेटर चंद्रशेखर बसोतिया ने पश्चिम बंगाल सरकार की सड़क एवं मार्गों के नामकरण तथा पुलों के नामकरण संबंधी समिति के अध्यक्ष स्वामी कार्तिक महाराज को पत्र लिखा है। पत्र में बसोतिया ने कहा है कि ‘नवाब लेन’ के आसपास कई प्राचीन एवं महत्वपूर्ण सनातन धार्मिक मंदिर और देवी-देवताओं के पूजा स्थल स्थित हैं। उन्होंने दावा किया कि स्थानीय लोगों का इन धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों से गहरा जुड़ाव है और क्षेत्र के वर्तमान नाम को लेकर स्थानीय निवासियों में असंगति की भावना है। भाजपा नेता ने पत्र के माध्यम से ‘नवाब लेन’ का नाम बदलकर क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के अनुरूप नाम रखने का अनुरोध किया है। उन्होंने स्थानीय स्तर पर ‘चैतन्य लेन’, ‘मोटा गणेश लेन’ और ‘जगन्नाथ लेन’ जैसे नामों का सुझाव भी दिया है। हालांकि, पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अंतिम नाम निर्धारण संबंधित प्राधिकरणों के विचार, ऐतिहासिक तथ्यों और निर्धारित प्रशासनिक प्रक्रिया के अनुसार किया जाना चाहिए। बसोतिया ने समिति अध्यक्ष से मामले को संज्ञान में लेकर संबंधित प्राधिकरण के समक्ष प्रस्ताव रखने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि आवश्यक सरकारी एवं प्रशासनिक स्वीकृति के बाद नाम परिवर्तन होने से क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को अधिक स्पष्ट रूप से सामने लाया जा सकेगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in