नौशाद सिद्दीकी को विधानसभा में मिला विशेष कक्ष

विधानसभा में बढ़ा नौशाद का महत्व
भांगड़ के आईएसएफ उम्मीदवार नौशाद सिद्दीकी
भांगड़ के आईएसएफ उम्मीदवार नौशाद सिद्दीकी
Published on: 

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा में कार्यालय कक्ष आवंटन को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। मुख्य विपक्षी दल तृणमूल कांग्रेस को अब तक अलग कार्यालय कक्ष नहीं मिलने पर असंतोष जताया जा रहा है, जबकि दूसरी ओर भांगड़ से विधायक नौशाद सिद्दीकी को वाम-आईएसएफ गठबंधन के प्रतिनिधि के रूप में विशेष कक्ष आवंटित किया गया है।

इस फैसले के बाद विधानसभा परिसर में नौशाद सिद्दीकी की राजनीतिक अहमियत बढ़ने की चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि इस आवंटन के बाद उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को धन्यवाद भी दिया है।

सूत्रों के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस खेमे में इस मुद्दे को लेकर नाराजगी और असंतोष देखा जा रहा है। पार्टी का मानना है कि मुख्य विपक्षी दल होने के बावजूद उन्हें उचित सुविधा और स्थान नहीं दिया गया है, जबकि अन्य विधायकों को विशेष कक्ष उपलब्ध कराया गया है।

विधानसभा परिसर में यह मुद्दा अब राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है और विपक्षी दल इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था में समान व्यवहार के सवाल से जोड़कर देख रहा है। वहीं, सत्ता पक्ष की ओर से इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया फिलहाल सामने नहीं आई है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह विवाद आने वाले दिनों में और गहरा सकता है, क्योंकि विधानसभा में विपक्ष की भूमिका और सुविधाओं को लेकर सवाल लगातार उठ रहे हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News