

दक्षिण 24 परगना : नरेंद्रपुर के नाजिराबाद में मोमो गोदाम में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात गोदाम में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।